महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) कुछ दिनों पहले एक खास स्टीकर वाले बैट के साथ नेट्स में प्रैक्टिस करते नजर आए थे। ये स्टीकर 'प्राइम स्पोर्ट्स' का था जो कि धोनी के करीबी दोस्त परमजीत सिंह की दुकान का नाम है। परमजीत सिंह वो ही है जिन्हें आपने 'MS Dhoni - द अनटोल्ड स्टोरी' मूवी में धोनी के लिए उनकी पहली स्पॉन्सरशिप के लिए भागा दौड़ी करते देखा था। अब धोनी ने आगामी आईपीएल से पहले अपने खास दोस्त को एक खास तोहफा गिफ्ट किया है।
जी हां, हाल ही में परमजीत सिंह ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने खुद थाला धोनी से मिले खास तोहफे को दुनिया को दिखाया। आपको बता दें कि धोनी ने अपने बचपन के दोस्त के प्राइम स्पोर्ट्स के स्टीकर वाले एक बैट पर अपने साइन करके गिफ्ट किया है।
परमजीत सिंह ने धोनी को नंबर 1 यार कहा। वह बोले, 'मुझे प्राउड महसूस हो रहा है। धोनी हमेशा हमारे साथ है और ये ही है यारी, यारी नंबर वन।' उन्होंने आगे कहा, 'धोनी ने हमे एक बैट गिफ्ट किया है, धन्यवाद धोनी।'
MS Dhoni's childhood friend said, "I'm feeling very proud, MS has always been there with us, that's our friendship, he's given me his signed bat". pic.twitter.com/XEsnqJcZER
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 13, 2024