Advertisement
Advertisement
Advertisement

धोनी ने उठाया राज से पर्दा, बताया आखिरी क्यों चुना जर्सी नंबर 7

MS Dhoni: इस साल आईपीएल का आगाज 26 मार्च से होगा और एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नज़र आएंगे।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat March 17, 2022 • 18:43 PM
Cricket Image for धोनी ने उठाया राज से पर्दा, बताया आखिरी क्यों चुना जर्सी नंबर 7
Cricket Image for धोनी ने उठाया राज से पर्दा, बताया आखिरी क्यों चुना जर्सी नंबर 7 (Image Source: Google)
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान MS Dhoni जल्द ही मैदान पर अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से फैंस का मनोरंजन करते नज़र आएंगे, लेकिन इससे पहले उन्होंने एक बड़े राज़ से पर्दा उठाया है। दरअसल धोनी ने अपनी जर्सी नंबर 7 पर बातचीत करते हुए खुलासा किया है कि आखिरी क्यों उन्होंने सिर्फ इसी नंबर का चुनाव किया।

अक्सर ही खिलाड़ी अपनी जर्सी नंबर का चुनाव काफी सोच समझकर करते नजर आते हैं। कोई भी खिलाड़ी अपनी जर्सी पर एक लकी नंबर चाहता हैं, जिससे खिलाड़ियों को काफी लगाव भी होता है। कई बार ये मामूली से देखने वाले नंबर काफी फेसल हो जाते हैं और ऐसा ही देखने को मिला है महेंद्र सिंह धोनी के जर्सी नंबर 7 के साथ भी। लेकिन अब खुद धोनी ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिरकार क्यों उन्होंने नंबर 7 का चुनाव किया था।

Trending


धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के द्वारा आयोजित एक इंवेट में बातचीत करते हुए कहा, 'बहुत से लोगों ने शुरू में सोचा था कि मेरे लिए 7 एक लकी नंबर है, लेकिन मैंने एक बहुत ही साधारण कारण से इसे चुना। मेरा जन्म 7 जुलाई को हुआ था। इसलिए यह सातवें महीने का सातवां दिन होता है और यही इस नंबर को चुनने का कारण था।' कैप्टन कूल की बात से साफ है कि उन्होंने नंबर 7 का चुनाव किसी अंधविश्वास के तौर पर नहीं बल्कि अपने जन्मदिन की तारीख और महीने के अनुसार किया था।

बता दें कि इस साल एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में मैदान पर उतरती नज़र आएगी। धोनी की कप्तानी में सीएसके चार बार विजेता रही है और अगर इस साल चेन्नई की टीम आईपीएल ट्रॉफी को जीतकर उठाती है, तो वह मुंबई इंडियंस की बराबरी कर लेगी जिसने ये खिताब पांच बार जीता है। इस साल सीएसके आईपीएल का आगाज कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 26 मार्च को करेगी।    


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS IPL MS Dhoni