MS Dhoni unlikely to witness Virat Kohli and Co take on Australia in Ranchi Test ()
11 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिह धोनी अपने होम टाउन रांची में होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया के तीसरे टेस्ट मैच नहीं देख पाएंगे। झारखंड क्रिकेट टीम के मनेजर पीएन सिंह ने इस बात का खुलासा किया है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज इस समय एक-एक की बराबरी पर है। सीरीज का तीसरा और अहम मुकाबला धोनी के शहर में 16 मार्च को खेला जाएगा।
पीएन सिंह ने कहा " हमारी टीम को 15 मार्च को दिल्ली में विदर्भ के खिलाफ नॉकआउट मुकाबला खेलना है और फिर 17 को सेमीफाइनल। हमारा विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। इसलिए धोनी रांची टेस्ट मैच के दौरान स्टेडियम में उपलब्ध नहीं होंगे।

