Shafali Verma World Record: विमेंस एशियन गेम्स 2026 (Women's Asian Games 2026) का दूसरा सेमीफाइनल (IND-W vs BAN-W) निस्सिन के कोरोना स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने 195 रन डिफेंड करके बांग्लादेश को 114 रनों से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले की स्टार प्लेयर शेफाली वर्मा (Shafali Verma) रहीं, जिन्होंने महज़ 49 गेंदों पर 3 चौके 9 छक्के लगाकर नाबाद 100 रन बनाए।
शेफाली वर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: टीम इंडिया की 22 साल की सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा ने निस्सिन के मैदान पर बांग्लादेशी गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और अपनी पारी में 9 छक्के लगाकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। दरअसल, उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में 9 छक्के ठोककर साल 2026 के कैलेंडर ईयर में अपने 35 T20I छक्के पूरे किए हैं।
खास बात ये है कि ऐसा करते हुए उन्होंने श्रीलंकाई दिग्गज चमारी अट्टापट्टू को पछाड़ा है और वो विमेंस टी20 इंटरनेशनल के एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्के मारने वाली बल्लेबाज़ बन गईं। चमारी अट्टापट्टू ने साल 2024 के कैलेंडर ईयर में 32 टी20 इंटरनेशनल छक्के लगाए थे।