टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले ग्रुप मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए और बाद में जब टीम गेंदबाजी करने आई तो मुजीब उर रहमान ने गेंद से बवाल काटते हुए कीवी टीम को दो गेंदों में एक के बाद एक दो झटके दे डाले। मुजीब ने सबसे पहले खतरनाक फिन एलन को बोल्ड किया और फिर अगली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को भी चारों खाने चित्त करते हुए बोल्ड कर दिया।
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने मुजीब को पारी के दूसरे ही ओवर में गेंद थमा दी और मुजीब ने इस ओवर में कीवी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। सबसे पहले मुजीब ने ओवर की तीसरी गेंद पर फिन एलन को बोल्ड किया। एलन ने मुजीब की तेज़ गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश की मगर वो पूरी तरह से चूक गए और क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद क्रीज़ पर आए रचिन रवींद्र लेकिन वो भी सिर्फ एक ही गेंद के मेहमान थे।
मुजीब ने अपनी पहली गेंद खेल रहे रचिन रवींद्र को एक ओवरपिच गेंद डाली लेकिन ये गेंद पड़ने के बाद हल्की सी स्विंग भी हुई जिसके चलते रचिन पूरी तरह चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए। इस विकेट के बाद तो मुजीब का सेलिब्रेशन देखने लायक था। इन दोनों विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
Two in two and New Zealand are rattled!
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 8, 2026
A beauty from @Mujeeb_R88 beats the defence and cleans up Rachin for a golden duck - stumps hit, celebrations lit!
Afghanistan dent the chase in style.
ICC Men’s #T20WorldCup | #NZvAFG | LIVE NOW https://t.co/yo60Xej4AW pic.twitter.com/IpV2ievTyI