Mukesh Kumar Bowled Paras Dogra Video: रेस्ट ऑफ इंडिया (Rest of India) के तेज गेंदबाज़ मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) ने ईरानी कप 2026 (Irani Cup 2026) के मुकाबले में शानदार गेंदबाज़ी की और जम्मू कश्मीर (Jammu & Kashmir) की दूसरी पारी में पूरे 6 विकेट (10.4 ओवर में 33 रन देकर) चटकाए। इसी बीच उन्होंने रेस्ट ऑफ इंडिया के उपकप्तान सरफराज खान (Sarfaraz Khan) से लड़ाई करके एक ओवर मांगा और विपक्षी कप्तान पारस डोगरा को क्लीन बोल्ड कर दिया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना जम्मू-कश्मीर की दूसरी पारी के 14वें ओवर में घटी। मुकेश कुमार ने वाइस कैप्टन सरफराज खान से लड़ाई करके ये ओवर लिया था। खास बात तो ये है कि उन्होंने पांचवीं गेंद पर जादू भी बिखेरा और एक बेहद ही शानदार गेंद डिलीवर करके जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा को बोल्ड कर दिया।
BCCI Domestic ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से मुकेश की गेंद का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुकेश पहले सरफराज से लड़ाई करके ओवर मांगते हैं और फिर पारस डोगरा को भौचक्का छोड़कर बोल्ड कर देते हैं। बल्लेबाज़ पूरी तरह बेबस दिखता है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।