आईपीएल 2023 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) शानदार ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शानदार अर्धशतक जड़ा। 718 दिन के इंतजार के बाद रोहित के बल्ले से अर्धशतक आया है। अपनी पारी के उन्होंने पावरप्ले में एनरिक नॉर्खिया की 147.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर बड़े आराम से छक्का जड़ दिया।
रोहित ने दिल्ली की तरफ से तीसरा ओवर करने आये नॉर्खिया की 147.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पिच की हुई स्विंग हुई गेंद पर एक लंबा छक्का मार दिया। मुंबई के कप्तान का आज आक्रामक रूप देखने को मिल रहा है। उनके द्वारा आसानी से मारे गए छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो गया है।
Effortless!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2023
The Rohit-Sharma pickup shot
FIFTY partnership up for the opening wicket #TATAIPL | #DCvMI | @ImRo45 pic.twitter.com/9QqsvmFXL4
रोहित अपने पारी में कुख खास रिकॉर्ड बना दिए। जड़ा। इसके साथ ही वह आईपीएल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले मे संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। आईपीएल में पहले ओवर में यह रोहित का 12वां छक्का था। रोहित ने इस मामले में क्रिस गेल औऱ वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की। गेल और सहवाग ने भी आईपीएल में पहले ओवर में 12 छक्के जड़ने का कारनामा किया है।