IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने बैंगलोर को 5 विकेट से हराया, हार्दिक पांड्या ने धमाकेदार पारी खेल मुंबई (Twitter)
14 अप्रैल। आईपीएल 2019 के 31वें मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई के लिए क्विंटन डीकॉक 40 रन, रोहित शर्मा 28 रन, सूर्य कुमार यादव 29 रन, ईशान किशन ने 21 रन की पारी खेली।
वहीं आखिरी में हार्दिक पांड्या ने 15 गेंद पर नाबाद 36 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई। आरसीबी के तरफ से चहल के खाते में 2 विकेट तो मोईन अली ने भी 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज को 1 विकेट मिला।
मुंबई इंडियंस ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन बनाकर मैच को जीत लिया।