Mumbai Indians (Twitter)
मुंबई, 15 नवंबर| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा विजेता फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए चौथा खिताब जीतने वाले कोर ग्रुप को अपने साथ बनाए रखा है जबकि उसने 12 खिलाड़ियों को मुक्त कर दिया है। मुंबई इंडियंस ने 12 खिलाड़ियों को मुक्त किया है जबकि 18 को रीटेन किया है। इनमें तीन ट्रेन-इन खिलाड़ी-ट्रेंट बाउल्ट, स्टेफाने रदरफोर्ड और धवल कुलकर्णी भी शामिल हैं।
आईपीएल के 2020 संस्करण के लिए दिसम्बर में ऑक्शन होना है और अब मुंबई के पास पांच घरेलू और दो विदेशी खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है। ऑक्शन कोलकाता में होना है।
इस साल मुंबई इंडियंस ने युवा लेग स्पिनर मयंक मारकंडे और बल्लेबाज सिद्धेश लाड को क्रमश: दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर को ट्रेड-आउट किया है। इसके अलावा मुंबई ने छह इंटरनेशनल और 4 भारतीय खिलाड़ियों को भी मुक्त किया है।