IPL 2026 के दौरान पंजाब किंग्स के खेमे से एक मज़ेदार वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में किंग्स के युवा क्रिकेटर मुशीर खान को टीम की फ़्लाइट में अपने कप्तान श्रेयस अय्यर की नकल करते देखा जा सकता है। मुशीर की मिमिक्री इतनी सटीक थी कि उसे देखकर उनके साथी खिलाड़ी हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।
सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे इस वीडियो में, मुशीर को अय्यर जैसी ही आवाज़ में ये कहते हुए सुना जा सकता है, "सब चुप हो गए क्या?" मुशीर की मिमिक्री का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
Shreyas ne Hardik ka catch pakadne ke baad kya bola tha…
— Vihaan. (@Vihaann96) April 18, 2026
Musheer ne pura mimicry kr diya
Musheer copied Shreyas’ voice like it is actually him speaking pic.twitter.com/lZaBbkA0qf
वहीं, अगर पंजाब की बात करें तो उनका अगला मुकाबला लखनऊ के साथ होने वाला है। गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन दो मुकाबले खेले गए थे जो कि दोनों ही पंजाब किंग्स की टीम ने जीतकर अपने नाम किए थे। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया था जिसे PBKS ने 236 रन डिफेंड करके LSG से 37 रनों से जीता। इस मुकाबले में प्रभसिमरन सिंह ने 48 गेंदों पर 91 रन ठोके थे।