दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में नेट साइवर-ब्रंट ने अर्धशतक जड़ते हुए महिला प्रीमियर लीग (WPL) में इतिहास रच दिया। इस पारी के साथ उन्होंने हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ा और मेग लैनिंग के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। वहीं नेट साइवर-ब्रंट की इस पारी के चलते टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
महिला प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मुकाबला मंगलवार, 20 जनवरी को वडोदरा के कोटांबी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। सजीवन सजना 9 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि हेली मैथ्यूज भी सिर्फ 12 रन ही जोड़ सकीं। शुरुआती झटकों के बाद मुंबई की टीम दबाव में नजर आई। इसके बाद नेट साइवर-ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए अहम साझेदारी की। दोनों के बीच 58 गेंदों में 78 रन जुड़े, जिसने मुंबई की पारी को स्थिरता दी।