गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट लिए, डेरिल मिचेल ने लगाया अर्धशतक (NZ vs IND 2nd ODI: गुरनूर बराड़ की घातक गेंदबाज़ी, न्यूजीलैंड 134 पर ऑल आउट)
NZ vs IND 2nd ODI: शुभमन गिल की कैप्टेंसी वाली भारतीय वनडे टीम ने शनिवार, 07 नवंबर को वेलिंगटन वनडे में न्यूजीलैंड को 41 ओवर में ऑल आउट किया और 134 रनों पर रोका। अब उन्हें ये मुकाबला जीतने के लिए 47 ओवर में 135 रनों की दरकार है।
न्यूजीलैंड के सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने डबल डिजिल में रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 104 गेंदों पर 5 चौके 2 छक्के लगाकर 55 रन जोड़े, वहीं मिचेल सेंटनर ने 38 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली। बाकी 8 खिलाड़ी सिंगल डिजिट स्कोर में पवेलियन लौटे।
बात करें भारतीय गेंदबाज़ों की तो गुरनूर बराड़ ने धमाकेदार गेंदबाज़ी की और 10 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट चकटाए। उनके अलावा अंशुल कंबोज, आकिब नबी और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके। अर्शदीप ने भी किफायदी गेंदबाज़ी की, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।