Shubman Gill And Umpire Viral Video: भारत-न्यूजीलैंड वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) के पहले ही दिन मैदान पर बवाल देखने को मिला। ये पूरी घटना Team India के एक DRS के बाद घटी। यहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) थर्ड अंपायर के एक फैसले से असंतुष्ट दिखे और उन्होंने इस पर खुलकर रिएक्शन दिया। गिल ने ग्राउंड अंपायर से बहस भी की।
गिल का फूटा गुस्सा: ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 31वें ओवर में घटी। यहां जसप्रीत बुमराह ने तीसरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को चकमा दिया और उनके पैड पर बॉल मारी। इसके बाद भारतीय टीम ने LBW की अपील की, लेकिन उन्हें अंपायर का साथ नहीं मिला। Team India को भरोसा था कि ग्लेन फिलिप्स आउट हैं, ऐसे में उन्होंने अपने DRS का इस्तेमाल किया।
रिप्ले में स्निकोमीटर पर बल्ले के पास गेंद आने के दौरान बड़ा स्पाइक दिखा, जिससे अंदरूनी किनारा लगने का संदेह हुआ। थर्ड अंपायर पॉल रीफेल ने अलग-अलग एंगल से रिप्ले देखने के बाद मैदानी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ के नॉट आउट फैसले को बरकरार रखा। उनके मुताबिक गेंद में हल्का डिफ्लेक्शन था।