ENG vs PAK 2nd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन शुक्रवार (28 अगस्त) को पाकिस्तान अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरा, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने उसकी एक नहीं चली और पूरी टीम महज 110 रन पर ऑलआउट हो गई।
पाकिस्तान ने 22.1 ओवर में सिर्फ 63 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से टीम को पारी संभालने की उम्मीद थी। हालांकि तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने उन्हें भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिकने दिया।
पाकिस्तान की पारी के 30वें ओवर की पहली गेंद पर ओली रॉबिन्सन ने ऑफ स्टंप के बाहर अच्छी लेंथ की गेंद डाली। गेंद टप्पा खाने के बाद तेजी से अंदर की ओर मोहम्मद रिजवान क्रीज पर ही फंसे रह गए। गेंद उनके बैट और पैड के बीच से निकलकर सीधे पिछली जांघ पर जा लगी। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने तुरंत LBW की जोरदार अपील की, लेकिन फील्ड अंपायर ने रिजवान को नॉट आउट दे दिया।