न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज छोड़कर चली गई। न्यूजीलैंड टीम ने पहले वनडे से ठीक 5 मिनट पहले पाकिस्तान छोड़ने का ऐलान किया था। न्यूजीलैंड टीम के इस फैसले के बाद पाकिस्तान में हाय तौबा मची हुई है। इस बीच पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने आरोप लगाया है कि इस सीरीज के रद्द होने पीछे भारत का हाथ है।
फवाद चौधरी ने कहा न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को धमकी भरा ईमेल भारत से भेजा गया था। इसी वजह से न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया। फवाद चौधरी ने प्रेस कॉंफ्रेस करते हुए इस बात खुलासा किया और बताया कि ओम प्रकाश मिश्रा नाम के भारतीय शख्स ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिल गुप्टिल की पत्नी को फेक आइडी बनाकर धमकी भरा मेल भेजा था।
दावा किया जा रहा है कि जो धमकी भरा मेल न्यूजीलैंड टीम को भेजा गया उसके भेजने के लिए हम्जा अफरीदी नाम की फेक आईडी बनाई गई। फवाद चौधरी ने कहा, 'यह मेल वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) से भेजा गया था जिसमें इसकी लोकेशन सिंगापुर दिखाई गई थी। इस डिवाइस पर 13 और भी आइडी थी जिसमें से ज्यादातर सभी भारतीय नाम थे।
جس موبائل ڈیوائس سے دھمکی دی گئی وہ اگست2019 میں بھارت میں لانچ کی گئی اور25 ستمبر کو ایکٹو ہوئی جسکے زریعے اوم پراکاش مشرا نامی شخص نے حمزہ آفریدی نامی جعلی ای میل آئی ڈی ممبئی سے بنائی اور وی پی این کےزریعے سنگاپور کی لوکیشن لگا کر دھمکی دی۔ وزیر اطلاعات @fawadchaudhry pic.twitter.com/FIxZvUcTCS
— Muhammad Faizan Yasin (@faizanMFY) September 22, 2021