AFG vs ZIM 2nd T20I: इब्राहिम ज़ादरान (Ibrahim Zadran) की कैप्टेंसी वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket Team) ने बीते गुरुवार, 29 अक्टूबर को शारजाह के मैदान पर 221 रन डिफेंड किए और दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 19 रनों से मात दी। इस मुकाबले में अफगानी टीम के हीरो अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई (Azmatullah Omarzai) रहे। उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि राशिद खान (Rashid Khan) ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई की सेंचुरी: शारजाह के मैदान पर एक समय अफगानिस्तान ने 8.1 ओवर तक 38 रन पर अपने 5 विकेट खो दिए थे। इसके बाद अज़मतुल्लाह ओरमज़ाई और इजाज़ अहमदज़ई ने पारी संभाली। इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी हुई। अज़मत ने 50 गेंदों पर 5 चौके 12 छक्के लगाकर 116 रन ठोके। दूसरी तरफ अहमदज़ई ने 27 गेंदों पर 5 चौके 3 छक्के लगाकर 52 रन बनाए।
राशिद खान ने भी एक फायरी इनिंग खेली और 6 गेंदों पर नाबाद 25 रन ठोके। इन्हीं सब के दम पर अफगान टीम, जो कि शुरुआत में पिछड़ गई थी, उन्होंने वापसी की और स्कोर बोर्ड पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रन टांग दिए। बात करें जिम्बाब्वे के गेंदबाज़ों की तो ब्रैड इवांस और कुंडई माटिगिमु ने 2-2 विकेट झटके। उनके अलावा अर्नेस्ट मासुकू, विंसेंट मासेकेसा और सिकंदर रज़ा ने 1-1 विकेट लिया।