Arshdeep Singh And Tilak Varma Viral Video: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) अक्सर ही किसी नए विवाद में फंस जाते हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, अर्शदीप का एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो तिलक वर्मा (Tilak Varma) पर भद्दा कमेंट करके दिखे हैं।
दरअसल, ये पूरी घटना PBKS vs MI मुकाबले से एक दिन पहले घटी। यहां अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा से घटिया मजाक करते हैं और कहते हैं, "ओए अंधेरे, सनस्क्रीन नहीं लगाई क्या?" इसके बाद वो नमन धीर की तरफ इशारा करके बोलते हैं "ये असली नूर (नमक) है" और फिर तिलक वर्मा को दिखाते हुए कहते हैं, "ये नकली नूर (चमक) है।"
यहां अर्शदीप साफ शब्दों में तिलक वर्मा के रंग पर कमेंट कर रहे थे। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 27 साल का ये इंटरनेशनल क्रिकेटर पहले भी ऐसे भद्दे कमेंट कर चुका है। अर्शदीप ने तिलक वर्मा के अलावा साईं सुदर्शन जैसे टैलेंटिड खिलाड़ियों पर भी घटिया मज़ाक किया है। यही वज़ह है अर्शदीप का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और अब फैंस उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं।