पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शनिवार (18 जुलाई) को श्रीलंका दौरे के लिए अपनी महिला टीम का ऐलान कर दिया है। टीम दोनों देशों के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। वनडे टीम की कप्तानी फातिमा सना करेंगी, जबकि टी20 सीरीज में उनकी गैरमौजूदगी में मुनीबा अली टीम की कमान संभालेंगी।
दोनों टीमों के बीच पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 23 जुलाई, दुसरा 25 जुलाई और अंतिम मैच 28 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद बाद 31 जुलाई, 2 अगस्त और 4 अगस्त को टी20 सीरीज की मुकाबले खेले जाएंगे।
इस दौरे के लिए पाकिस्तान ने दोनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तानों का चयन किया है। स्टार ऑलराउंडर फातिमा सना वनडे टीम की कप्तान होंगी। हालांकि वह टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी, क्योंकि वनडे सीरीज खत्म होने के बाद वह इंग्लैंड जाकर द हंड्रेड टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।