भारत और ऑस्ट्रेलिया के बाद पाकिस्तान ने ODI में बनाया कमाल रिकॉर्ड,ऐसा करने वाली दुनिया की तीसरी टीम (Image Source: X.com/Twitter)
Pakistan vs Australia 1st ODI: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शनिवार (30 मई) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पहले वनडे मैच की शुरूआत के साथ ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गई। यह पाकिस्तान का 1000वां वनडे इंटरनेशनल मुकाबला है।
पाकिस्तान ने अपा पहला वनडे साल 1973 में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेला था। इससे पहले खेले गए 999 वनडे मैच में पाकिस्तान ने 527 में जीत हासिल की है औऱ 442 में हार मिली है। 9 मैच टाई और 21 बनेतीजा रहा है।
पाकिस्तान दुनिया की तीसरी टीम बनी है, जिसने वनडे में 1000 या उससे ज्यादा वनडे मैच खेले हैं। 1075 वनडे मैच के साथ भारत इस लिस्ट में टॉप पर है और दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है जिसने 1019 वनडे मैच खेले हैं।