ENG vs PAK 1st Test: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में LBW अपील के दौरान पाकिस्तान आसान Run Out का मौका गं (Image Source: X)
ENG vs PAK 1st Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार (20 अगस्त) को मैदान पर एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जिसने पाकिस्तान की फील्डिंग पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए।
यह घटना इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान देखने को मिली। इंग्लैंड के बल्लेबाज डैन लॉरेंस ने फुल टॉस गेंद पर आगे निकलकर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले से नहीं लगी और पैड पर जा लगी। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने जोरदार LBW की अपील शुरू कर दी।
दिलचस्प बात यह थी कि उस समय लॉरेंस क्रीज से काफी बाहर थे। विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और स्लिप में खड़े कप्तान सलमान अली आगा दोनों LBW की अपील में पूरी तरह मशगूल थे। इसी दौरान लॉरेंस को रनआउट का खतरा समझ आया और उन्होंने तुरंत पीछे मुड़कर क्रीज में पहुंचने की कोशिश की।