PAK vs NZ 1st SF: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले उन्होंने कुछ ऐसा किया कि फैंस को उनके ससुर शाहिद अफरीदी की याद आ गई। इस बड़े मैच से पहले शाहीन की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि वो एक भारतीय फैन को ऑटोग्राफ दे रहे हैं।
ये तस्वीर इसलिए खास है क्योंकि शाहीन ने ये ऑटोग्राफ तिरंगे पर दिया। शाहीन की ये तस्वीर देखकर भारतीय फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और इसके साथ ही कई फैंस उनके ससुर शाहिद अफरीदी को भी याद कर रहे हैं क्योंकि कुछ साल पहले उनके होने वाले ससुर शाहिद अफरीदी ने भी कुछ ऐसा ही किया था जिसके चलते वो भी सुर्खियों में आ गए थे।
उस वक्त शाहिद अफरीदी ने तिरंगे को उल्टा देखा तो भारतीय फैंस को इशारा करके उसे ठीक करने के लिए कहा था। शाहिद की इस हरकत ने ना सिर्फ उन्हें लाइमलाइट में ला खड़ा किया था बल्कि भारतीय फैंस उनके दीवाने भी हो गए थे। अब उनके नक्शेकदम पर चलते हुए उनके दामाद ने भी कुछ ऐसा ही किया है इसीलिए फैंस इन दोनों तस्वीरों को जोड़कर देख रहे हैं।
Shaheen Afridi signed the India flag for an Indian fan. Respect
— Farid Khan (@_FaridKhan) November 8, 2022
Like father-in-law, like son-in-law! #T20WorldCup pic.twitter.com/bq9zj15r8q