पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार (7 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हांगकांग को 72 रन से हराकर महिला एशिया कप (Women’s Asia Cup 2026) के सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जीत के बाद पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच वहाब रियाज (Wahab Riaz) ने दुबई स्टेडियम में मौजूद पाकिस्तानी फैंस से मुलाकात की। इसी दौरान एक फैन ने वहाब रियाज के सामने अपनी ऐसी इच्छा रख दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फैन ने वहाब रियाज से भारत के खिलाफ होने वाले संभावित मुकाबले में टीम को पूरी ताकत लगाने की अपील की। वीडियो में फैन को कहते हुए सुना जा सकता है, “वहाब साहब, इंडिया पर कोशिश करें। वहाब भाई, इंडिया को बीट करना है हमने। हमें ट्रॉफी नहीं चाहिए, इंडिया को हमने हराना है। इंडिया नहीं छोड़ना।”
VIDEO:
Fans to Wahab Riaz: "We don’t need the trophy" we just want to beat India", This is the Pakistani mindset, and This is the reason their cricket has been on a downward spiral pic.twitter.com/5JNO4CDzBp Space Recorder (1spacerecorder) September 8, 2026