Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकिस्तानी जर्नलिस्ट को फैंस ने दिखाई औकात, इंडिया की जीत पर उठा रहा था सवाल

एशिया कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद एक जर्नलिस्ट ने टीम इंडिय़ा की जीत पर सवाल उठाए जिसके बाद इस जर्नलिस्ट को भारतीय फैंस ने जमकर सबक सिखाया।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav August 29, 2022 • 14:54 PM
Cricket Image for पाकिस्तानी जर्नलिस्ट को फैंस ने दिखाई औकात, इंडिया की जीत पर उठा रहा था सवाल
Cricket Image for पाकिस्तानी जर्नलिस्ट को फैंस ने दिखाई औकात, इंडिया की जीत पर उठा रहा था सवाल (Image Source: Google)
Advertisement

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने रविवार, 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2022 के मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2021 में मिली शर्मनाक हार का बदला भी ले लिया। इस जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है जबकि पाकिस्तान में मातम छाया हुआ है। 

हालांकि, भारत की ये जीत पाकिस्तान को हज़म नहीं हो रही है और एक पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने भारत की इस जीत पर सवाल उठाते हुए कहा है कि ये जीत किस्मत की वजह से मिली है ना कि अच्छे खेल की वजह से। इस पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने ट्वीट करके भारत की जीत पर सवाल उठाए लेकिन भारतीय फैंस ने इसे औकात दिखाने में बिल्कुल भी समय नहीं लगाया।

Trending


इस पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने ट्वीट करते हुए लिखा, “किस्मत ने भारत से बेहतर क्रिकेट खेली। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच कभी नहीं जीता होता अगर किस्मत ने भारत का साथ नहीं दिया होता। इसलिए पाकिस्तान ने आज भारत से बेहतर क्रिकेट खेला!”

Also Read: Asia Cup 2022 Scorecard

इस पाकिस्तानी जर्नलिस्ट का ये ट्वीट जैसे ही भारतीय फैंस तक पहुंचा उन्होंने इस जर्नलिस्ट की क्लास लगानी शुरू कर दी। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से रिएक्शन दे रहे हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement