भारतीय टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में अपना पहला मुकाबला शनिवार, 07 फरवरी को यूएसए के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए भारत के पूर्व क्रिकेटर पार्थिन पटेल (Parthiv Patel) ने टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन (India's Playing XI) का चुनाव किया है।
संजू सैमसन को नहीं दी जगह: पार्थिव पटेल ने अपने कॉम्बिनेशन में विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन को नहीं चुना है जो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में नाकाम रहे। उन्होंने भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में पांचों मुकाबले खेले और 09.20 की बेहद खराब औसत से सिर्फ 46 रन बनाए।
ईशान किशन और तिलक वर्मा को किया शामिल: जहां एक तरफ पार्थिव की पसंदीदा टीम में आउट ऑफ फॉर्म संजू को जगह नहीं मिली है, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने इन फॉर्म बल्लेबाज़ ईशान किशन को अपने कॉम्बिनेशन में सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर चुना है। 27 साल के ईशान किशन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अपनी बैटिंग से भी खूब प्रभावित किया।