इंडियन टीम के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खेलते हैं। बुमराह ने साल 2013 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था जिसके बाद से ही वो मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि काफी कम लोगों को ही ये पता है कि एक समय ऐसा था जब एमआई की फ्रेंचाइजी बुमराह से तंग आ गई थी और उन्हें रिलीज करने का मन बना चुकी थी। बुमराह के खराब वक्त पर रोहित शर्मा उनके लिए ढाल बनकर खड़े थे और उन्होंने बुमराह को बचाया था।
साल 2015 में बुमराह को छोड़ने वाली थी मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस के पूर्व विकेटकीपर बैटर पार्टिथ पटेल ने खुद इस घटना का खुलासा किया है। उन्होंने जियो सिनेमा पर कहा कि साल 2015 में जब बुमराह मुंबई इंडियंस में नए थे तब उनका प्रदर्शन ऐसा था कि मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज करने वाली थी।