Top 5 CSK Most Expensive Player In IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को 12 करोड़ रुपये की सैलरी मिलेगी। आपको बता दें कि भले ही धोनी सीएसके के कैप्टन हैं, लेकिन इसके बावजूद येलो आर्मी में कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो इस सीजन थाला धोनी से भी मोटी सैलरी उठाने वाले हैं। यही वजह है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सीएसके के टॉप-3 सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं।
3) डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell)
वर्ल्ड कप 2023 में धमाल मचाने वाले न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरल मिचेल को आईपीएल 2024 के ऑक्शन में सीएसके ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस सीजन वो सुपर किंग्स के टॉप-3 सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं। डेरिल मिचेल को धोनी की 12 करोड़ की सैलरी से 2 करोड़ रुपये ज्यादा मिलने वाले हैं। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड का ये हरफनमौला खिलाड़ी बीते समय में बेहद शानदार में नज़र आया है।