Pathum Nissanka Record: एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) का दूसरा सेमीफाइनल भारत और श्रीलंका (IND vs SL Semi-Final) के बीच गुरुवार, 01 अक्टूबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रीलंकाई दिग्गज पथुम निसांका (Pathum Nissanka) अपने ही सीनियर खिलाड़ी दासुना शनाका (Dasun Shanaka) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। उनके पास भारत-श्रीलंका टी20 में नबंर-1 बल्लेबाज़ बनने का सुनहरा मौका है।
पथुम निसांका रचेंगे इतिहास: सबसे पहले ये जान लीजिए कि पथुम निसांका श्रीलंका के एक बेहद ही अहम सदस्य खिलाड़ी हैं। वो टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के लिए सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड रखते हैं। उन्होंने अब तक 97 T20I की 96 पारियों में लगभग 30 की औसत से 2784 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 19 अर्धशतक ठोके।
पथुम निसांका ने भारत के खिलाफ भी 12 टी20 इंटरनेशनल में 421 रन बनाए हैं। खास बात ये है कि वो एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 31 रन की पारी खेलकर दासुन शनाका का महरिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वो ऐसा करके भारत-श्रीलंका टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। एक बार फिर बता दें कि फिलहाल ये रिकॉर्ड दासुन शनाका के नाम दर्ज है। उन्होंने भारत के सामने 25 टी20 में 452 रन बनाए हैं।