Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2020 Auction : पीयूष चावला पहुंचे धोनी की टीम सीएसके में, 6 करोड़ 75 लाख में खरीदे गए !

पीयूष चावला (1 करोड़ बेस प्राइस) को खरीदने के लिए पंजाब और चेन्नई के बीच ऑक्शन में भिड़ंत देखा गया। आखिर में सीएसके ने 6 करोड़ 75 लाख में पियूष चावला को खरीदकर टीम में शामिल किया। सीएसके की टीम

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat December 19, 2019 • 17:23 PM
IPL 2020 Auction : पीयूष चावला पहुंचे धोनी की टीम सीएसके में,  6 करोड़ 75 लाख में खरीदे गए ! Images
IPL 2020 Auction : पीयूष चावला पहुंचे धोनी की टीम सीएसके में, 6 करोड़ 75 लाख में खरीदे गए ! Images (twitter)
Advertisement

पीयूष चावला (1 करोड़ बेस प्राइस) को खरीदने के लिए पंजाब और चेन्नई के बीच ऑक्शन में भिड़ंत देखा गया। आखिर में सीएसके ने 6 करोड़ 75 लाख में पियूष चावला को खरीदकर टीम में शामिल किया।

सीएसके की टीम ने सैम कुरेन को भी खरीदकर अपने टीम में शामिल किया है। सैम कुरेन को 5 करोड़ 50 लाख में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया है। अबतक सीएसके की टीम ने 2 खिलाड़ियों को अभी तक के ऑक्शन में खरीदा है।

Trending


इसके अलावा  नेथन कुल्टर नाइल (बेस प्राइस 1 करोड़) को सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच खरीदने की होड़ मची। आखिर में मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ की आखिरी बोली लगाकर अपने टीम में शामिल कर लिया।

इसके साथ - साथ शेल्डन कॉट्रेल बेस प्राइस (50 लाख) के लिए दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने बोली लगाना शुरू किया। आखिर में शेल्डन कॉट्रेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 8 करोड़ और 50 लाख रूपये में खरीदकर अपने टीम में शामिल कर लिया है।


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS IPL 2020