आईपीएल 2024 (IPL 2024) के एलिमिनेटर (Eliminator) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने शानदार गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 172 रन के स्कोर पर रोक दिया। एलिमिनेटर में आरसीबी ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में रजत पाटीदार की जगह स्वप्निल सिंह को खिलाया। आज का मैच जो भी टीम जीतेगी वो 24 मई को क्वालीफायर 2 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। क्वालीफायर 2 जो जीतेगा वो 26 मई को होने वाले फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी।
आरसीबी की तरफ से रजत ने 22 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 34 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने 24 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली। महिपाल लोमरोर ने 17 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 32 रन की पारी खेली। कैमरून ग्रीन ने 21 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन का योगदान दिया। राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट आवेश खान ने हासिल किये। 2 विकेट रविचंद्रन अश्विन ने चटकाए। एक-एक विकेट ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल को मिला।
टॉस जीतने के बाद राजस्थान के कप्तान संजू ने कहा था कि, "हालात और विकेट को देखते हुए पहले गेंदबाजी करना चाहूंगा। कल रात ओस थी। यह सब मानसिकता के बारे में है। इस शानदार स्टेडियम में आकर खेलने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। यहाँ शानदार एनर्जी है। यह देखते हुए कि क्रिकेट ने हमें क्या सिखाया है। जब आपके बुरे दिन हों, तो करैक्टर और आत्मविश्वास की आवश्यकता होती है। (फिटनेस और चोटें) वह चुनौतीपूर्ण हिस्सा रहा है। हेट्टी (शिमरोन हेटमायर) की वापसी हुई है।"