Prabath Jayasuriya Angry Video: कोलंबो टेस्ट (SL vs IND 2nd Test) के दूसरे दिन भारतीय स्पिनर मानव सुथार (Mavan Suthar) ने 98.85 kmph की तेज रफ्तार गेंद डालकर प्रभात जयसूर्या (Prabath Jayasuriya) को LBW किया और उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। गौरतलब है कि अपना विकेट खोने के बाद प्रभात जयसूर्या काफी ज्यादा भड़क गए और उन्होंने पवेलियन लौटते वक्त अपना गुस्सा जाहिर किया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना श्रीलंका की पहली पारी के तीसरे ओवर में घटी। मानव सुथार ने अपनी स्पिन से नहीं, बल्कि रफ्तार से प्रभात जयसूर्या को चकमा दिया था जिसके बाद DRS भी उन्हें नहीं बचा सका। वो 7 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और 2 रन बनाकर आउट हुए। ऐसे आउट होने के बाद वो काफी नाराज थे और उन्होंने बाउंड्री लाइन पर जोर से बल्ला मारा।
इतना ही नहीं, प्रभात ने ड्रेसिंग रूम में भी अपना गुस्सा दिखाया और वहां पहुंचते ही अपने ग्लव्स उतारकर जमीन पर फेंक दिए। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।