Prabhsimran Singh And Xavier Bartlett Viral Video: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 12वां मुकाबला बीते सोमवार, 06 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था जो कि बारिश के कारण सिर्फ 3.4 ओवर के बाद बिना किसी नतीजे के रद्द करना पड़ा। गौरतलब है कि इसी बीच एक मज़ेदार घटना घटी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना कोलकाता नाइट राइडर्स की इनिंग के दूसरे ओवर में देखने को मिली। पंजाब किंग्स के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ जेवियर बार्टलेट करने आए थे जिनकी दूसरी गेंद पर फिन एलन ने एक स्कूप शॉट खेलने की कोशिस में गेंद को मिस टाइम कर दिया।
गौर करें ये बॉल उनके बैट के टॉप ऐज से टकराकर हवा में उड़ गया था जिसे देखकर पंजाब किंग्स के विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह और तेज गेंदबाज़ जेवियर बार्टलेट ने बॉल की तरफ दौड़ लगा दी। यहां प्रभसिमरन सिंह ने बॉल को पकड़ा और फिन एलन को आउट करने के लिए स्टंप्स को टारगेट किया। ध्यान दें कि इसी बीच जेवियर बार्टलेट उनके सामने आ गए और प्रभसिमरन के हाथ से निकला थ्रो सीधा उनकी पीठ से टकराया।