Sri Lanka's T20 World Cup 2026 squad: श्रीलंकाई गेंदबाज ईशान मलिंगा (Eshan Malinga) चोट के कारण आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह प्रमोद मदुशन (Pramod Madushan) को मौका मिला है।
इंग्लैंड के खिलाफ 1 फरवरी को खेले गए टी-20 इंटरनेशनल मैच के दौरान मलिंगा को कंधे में चोट लगी थी। मदुशन श्रीलंका की प्रारंभिक टीम का हिस्सा थे लेकिन इस महीने की शुरुआत में घोषित 15-सदस्यीय टीम में उन्हें शामिल नहीं किया गया था।
24 साल के मदुशन ने श्रीलंका के लिए 8 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 8.63 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए हैं। वह हाल में इंग्लैंड के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा थे लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने श्रीलंका के लिए आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच अप्रैल 2023 में खेला था।
Eshan Malinga will miss the tournament due to injury. The Technical Committee approves the inclusion of Pramod Madushan in the Sri Lanka squad. pic.twitter.com/7NBMs4Rkru
— Sri Lanka Tweet (@SriLankaTweet) February 6, 2026