इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने बेहद ही गज़ब की गेंदबाज़ी की और लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के पूरे 4 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) से पर्पल कैप भी छीन लिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि प्रसिद्ध कृष्णा ने इकाना के मैदान पर LSG के सामने अपने कोटे के 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने एडेन मार्कराम (21 गेंदों पर 30 रन), आयुष बडोनी (11 गेंदों पर 09 रन), निकोलस पूरन (21 गेंदों पर 19 रन) और मुकुल चौधरी (14 गेंदों पर 18 रन) जैसे घातक बल्लेबाज़ों को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।
खास बात ये है कि अब वो IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए 4 मैचों में 10 विकेट चटका चुके हैं और राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज़ रवि बिश्नोई को पीछे छोड़कर टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। यानी उन्होंने पर्पल कैप जीतकर अपने सिर सजा लिया है।