X close
X close

'बुरे वक्त में तुम्हारे साथ हूं', पृथ्वी शॉ को मिला सचिन तेंदुलकर के बेटे का साथ

Prithvi Shaw के साथ सड़क पर मारपीट हुई थी। इस बीच सचिन तेंदुलकर के बेटे Arjun Tendulkar पृथ्वी के बचाव में उतरे हैं।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma February 18, 2023 • 13:13 PM

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) सुर्खियों में हैं। मुंबई में दो लोगों ने पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेनी चाही, पृथ्वी ने पहली बार इन फैंस को सेल्फी दे दी लेकिन जब उन्होंने दोबारा सेल्फी लेने के लिए कहा तो पृथ्वी ने मना कर दिया जिसके बाद कथित रूप से शराब में चूर सपना गिल नाम की लड़की ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पृथ्वी शॉ के साथ मारपीट करने की कोशिश की। पृथ्वी शॉ से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए। जिसमें सड़क पर लड़की को पृथ्वी के साथ हाथापाई करते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सपना गिल नाम की लड़की पृथ्वी शॉ को मारने की कोशिश करती है वहीं पृथ्वी खुदको बचाने का और मामला शांत करने का भरसक प्रयास करते हैं। लेकिन, वो लड़की पृथ्वी शॉ पर हमला कर देती है। इस पूरे मामले में सपना गिल नामक लड़की को पुलिस हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कारवाई शुरू कर दी गई है।

Trending


पृथ्वी शॉ के सपोर्ट में वैसे तो किसी भी भारतीय खिलड़ी की तरफ से कोई बयान नहीं आया लेकिन, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने पृथ्वी शॉ का हौंसला बढ़ाते हुए उनका साथ दिया है। अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पृथ्वी शॉ के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मजबूत रहो भाई। हर अच्छे और बुरे वक्त में मैं तुम्हारे साथ हूं।'

यह भी पढ़ें: VIDEO: बैजबॉल की आंधी में बहे बेन स्टोक्स, चुकानी पड़ी बड़ी कीमत

वहीं इस पूरे मामले में सपना गिल ने कोर्ट में कहा, 'मेरे दोस्त ने उससे सेल्फी के लिए कहा था। मुझे यह भी नहीं पता था कि वो एक क्रिकेटर है। हम केवल दो लोग थे और पृथ्वी शॉ अपने 8 दोस्तों के साथ था। पुलिस ने हमसे मामला खत्म करने के लिए कहा था।'