Cricket Image for Prithvi Shaw New House 105 Crore Worth In Bandra (Prithvi Shaw house)
22 साल की छोटी उम्र में जहां ज्यादातर भारतीय घरों के बच्चे कॉलेज में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे होते हैं वहीं भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ सपनों की उड़ान भर रहे हैं। एक वक्त परिवार संग विरार की एक चॉल में छोटे से कमरे में रहने वाले पृथ्वी शॉ ने मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने सपनों का घर खरीदा है। पृथ्वी शॉ का नया घर बांद्रा की एक पॉश सोसाइटी में 8वें फ्लोर पर है।
इकॉनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पृथ्वी शॉ के घर की कीमत 10.5 करोड़ रुपए है। ये घर कॉरपेरेट एरिया 2209 वर्ग फीट में फैला है। वहीं इस आलिशान घर में 1,654 वर्ग फुट की छत भी है। पृथ्वी ने इस घर के लिए 52.50 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी अदा की थी।

