Advertisement
Advertisement
Advertisement

Irani Cup 2024: पृथ्वी शॉ ने टेस्ट में खेला टी-20, मुंबई के लिए 37 गेंदों में जड़ दी फिफ्टी

ईरानी कप 2024 के मुकाबले में मुंबई के लिए खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ दूसरी पारी में तेज़तर्रार अर्द्धशतक लगा दिया। पृथ्वी ने आउट होने से पहले 37 गेंदों में अर्द्धशतक लगाया।

Advertisement
Irani Cup 2024: पृथ्वी शॉ ने टेस्ट में खेला टी-20, मुंबई के लिए 37 गेंदों में जड़ दी फिफ्टी
Irani Cup 2024: पृथ्वी शॉ ने टेस्ट में खेला टी-20, मुंबई के लिए 37 गेंदों में जड़ दी फिफ्टी (Image Source: Google)
Shubham Yadav
By Shubham Yadav
Oct 04, 2024 • 05:44 PM

लखनऊ के एकाना स्टेडियम में मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच ईरानी कप 2024 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के चौथे दिन, मुंबई की ओर से पृथ्वी शॉ ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दूसरी पारी में 37 गेंदों पर अर्धशतक बना दिया। पृथ्वी शॉ पहली पारी में बड़ी पारी खेलने में असफल रहे थे लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने सारी कसर निकालते हुए तूफानी अर्द्धशतक लगा दिया।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav
October 04, 2024 • 05:44 PM

उन्होंने सारांश जैन की गेंद पर लेट कट के जरिए बाउंड्री लगाकर अपने शानदार अंदाज में अर्धशतक पूरा किया। सारांश जैन की गेंद पर क्लीन बोल्ड होने से पहले शॉ ने 105 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 76 रन बनाए। पृथ्वी इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और उन्हें भारतीय चयनकर्ताओं को लुभाने के लिए अभी काफी मेहनत करनी होगी क्योंकि उनसे आगे पहले कई युवा खिलाड़ी अपनी जगह बना चुके हैं।

Trending

इस मैच की बात करें तो मुंबई ने पहली पारी में 537 रन बनाए थे और रेस्ट ऑफ इंडिया ने भी शानदार जवाब देते हुए अभिमन्यु ईश्वरन के शानदार शतक की बदौलत 416 रन बना दिए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 191 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने उनका अच्छा साथ दिया, जिन्होंने 93 रन बनाए। मुंबई के लिए शम्स मुलानी और तनुश कोटियन ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि मोहित अवस्थी ने दो विकेट लिए।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 500 से अधिक रन बनाए थे। सरफराज खान ने शानदार दोहरा शतक लगाया। वहीं, दूसरी पारी में मुंबई की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और ताजा समाचार लिखे जाने तक 40 ओवरों में मुंबई ने 6 विकेट खोकर 153 रन बना लिए। मुंबई की कुल बढ़त 274 रनों की हो गई है और वो चाहेंगे कि उनकी टेल किसी तरह इस बढ़त को 300 के पार लेकर जाएं और पांचवें और आखिरी दिन मुंबई के गेंदबाजों के पास रेस्ट ऑफ इंडिया को ऑलआउट करने के लिए पर्याप्त रन हों।

Advertisement

Advertisement