Advertisement
Advertisement
Advertisement

पृथ्वी शॉ सोचता है कि वो स्टार है और कोई उसे छू नहीं सकता, उसे शुभमन गिल से सीखना चाहिए

पृथ्वी शॉ ने इस साल डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी थी। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे थे कि वो आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी इसी लय को बरकरार रखेंगे। हालांकि उन्होंने

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap May 27, 2023 • 22:44 PM
पृथ्वी शॉ सोचता है कि वो स्टार है और कोई उसे छू नहीं सकता, उसे शुभमन गिल से सीखना चाहिए
पृथ्वी शॉ सोचता है कि वो स्टार है और कोई उसे छू नहीं सकता, उसे शुभमन गिल से सीखना चाहिए (Image Source: Google)
Advertisement

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने इस साल डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी थी। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे थे कि वो आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी इसी लय को बरकरार रखेंगे। हालांकि उन्होंने पूरी तरह से निराश किया है। शॉ ने आईपीएल 2023 में 8 मैच खेले और 124.71 के स्ट्राइक रेट की मदद से मात्र 106 रन ही बना पाए। वहीं अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर करसन घावरी (Karsan Ghavri) ने आईपीएल 2023 में खराब प्रदर्शन के लिए शॉ को जमकर लताड़ा है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि उन्होंने और शुभमन गिल (Shubman Gill) दोनों ने एक साथ शुरुआत की और आज गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज की तुलना में वह कहां हैं।

करसन घावरी ने शुभमन गिल का उदाहरण देते हुए पृथ्वी शॉ को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि डीसी बल्लेबाज को चीजों को समझने की जरूरत है क्योंकि इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर यह पूरी तरह से अलग सिनेरियो है। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए घावरी ने कहा, "वे उसी टीम में थे जिसने 2018 में U-19 वर्ल्ड कप जीता था, है ना? आज पृथ्वी शॉ कहां हैं और शुभमन गिल कहां हैं? वे दो अलग-अलग कैटेगिरीज में हैं। शॉ को लगता है कि वह एक स्टार हैं और उन्हें कोई छू नहीं सकता। हालांकि उन्हें यह समझने की जरूरत है कि इंटरनेशनल लेवल पर, भले ही आप टी20, 50 ओवर या टेस्ट मैच या यहां तक ​​कि रणजी ट्रॉफी खेल रहे हों, आपको आउट करने के लिए केवल एक गेंद की जरूरत होती है।"

Trending


आपको बता दे कि शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ दोनों 2018 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय U19 क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। शॉ भारतीय मुख्य टीम में जगह पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जबकि शुभमन गिल ने खेल के तीनों प्रारूपों में अपनी जगह पक्की कर ली है। करसन घावरी ने कहा कि शुभमन गिल ने अपनी गलतियों पर काम किया है जबकि पृथ्वी शॉ ने नहीं किया है।

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "आपको अनुशासन और अच्छे स्वभाव की आवश्यकता है। आपको लगातार खुद पर काम करने की जरूरत है। आपको क्रीज पर कब्जा करने की आवश्यकता है, और यदि आप ऐसा करते हैं, तो आप अधिक रन बनाने के लिए बाउंड हैं। वे एक ही उम्र के हैं। अभी तक कुछ नहीं खोया है। गिल ने अपनी खामियों पर काम किया है, जबकि शॉ ने नहीं। वह अभी भी कर सकता है। उसे कड़ी मेहनत करने की जरूरत है; अन्यथा, इतनी क्षमता होने का कोई मतलब नहीं है।"

Also Read: किस्से क्रिकेट के

आईपीएल 2023 में जहां शॉ रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे है। वहीं गिल के बल्ले से जमकर रन निकल रहे है। वो आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। गिल ने आईपीएल 2023 में अभी तक 16 मैच खेले है और 156.43 के स्ट्राइक रेट की मदद से अपने खाते में 851 रन जोड़े है। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक देखने को मिले है। 


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement