शिखर धवन बन सकते हैं आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के नए कप्तान (Image Source: Google)
शिखर धवन (Shikhar Dhawan) आईपीएल 2022 के लिए पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के नए कप्तान नियुक्त किये जा सकते हैं। हाल ही में हुए मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। केएल राहुल के टीम से अगल होने के बाद अब फ्रेंचाइजी को नए कप्तान की दरकार है। राहुल ऑक्शन से पहले ड्रॉफ्ट के जरिए नई टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ जुड़ गए थे।
क्रिकेट नेक्स्ट की खबर के अनुसार शिखऱ धवन का पंजाब किंग्स का नया कप्तान बनना लगभग तय है।
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके धवन पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। उन्होंने पिछले सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 पारियों में 587 रन बनाए थे। लेकिन दिल्ली ने उन्हें ऑक्शन से पहले रिटेन नहीं किया।