Quinton de Kock ने रचा इतिहास, AB de Villiers के महरिकॉर्ड की कर ली बराबरी, ऐसा करने वाले बने SA के (Quinton de Kock)
Quinton de Kock Record: साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने बुधवार, 11 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 13वें मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अर्धशतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि उन्होंने कुछ बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में क्विंटन डी कॉक ने 41 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के ठोककर 59 रन बनाए। इसी के साथ अब वो एबी डी विलियर्स की बराबरी करके साउथ अफ्रीका के लिए टी20 वर्ल्ड कप में संयुक्त रूप से सर्वाधिक फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने 5वीं बार ये कारनामा करके डी विलियर्स की बराबरी की है।
साउथ अफ्रीका के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर
- एबी डी विलियर्स - 05
- क्विंटन डी कॉक - 05
- एडेन मार्कराम - 04