Rachin Ravindra Injured: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) को एक बड़ा झटका लगा है। उन्हें 22 अक्टूबर से भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज (NZ vs IND T20) खेलनी है, जिससे पहले टीम के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) बुरी तरह चोटिल हो गए हैं। उनके कंधे पर चोट आई है, जिसके कारण वो भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं।
दाएं कंधे में लगी चोट: रचिन रविंद्र 16 सितंबर को ऑकलैंड में एक प्रमोशनल शूट के दौरान डाइव लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी समय उन्हें दाएं कंधे में चोट लगी और उनका कंधा अपनी जगह से खिसक गया। राहत की खबर ये है कि मेडिकल एक्सपर्ट ने शुरुआती जांच में कंधें में किसी बड़े स्ट्रक्चरल नुकसान की पुष्टि नहीं की है। हालांकि क्रिकेट में उनकी वापसी कब होगी, यह रिहैबिलिटेशन के शुरुआती कुछ हफ्तों में उनकी रिकवरी पर निर्भर करेगा।
भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर लपटी तलवार: रचिन रविंद्र अपने कंधे की चोट के कारण भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड में होने वाली पांच टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं। न्यूजीलैंड मेंस टीम के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने रचिन की चोट को लेकर उनके लंबे समय तक फिट रहने की बात पर ध्यान देने की बात कही है।