रेलवे ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास, त्रिपुरा के खिलाफ हासिल किया टूर्नामेंट का सबसे सफल रन चेज़ (Image Source: Google)
रणजी ट्रॉफी 2023-24 के सीजन में रेलवे ने सोमवार, 19 फरवरी को इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा दिया। उन्होंने अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम कॉलेज स्टेडियम में खेले गए सीज़न के अपने अंतिम लीग गेम में त्रिपुरा के खिलाफ सबसे सफल रन-चेज़ किया। उन्होंने त्रिपुरा को पांच विकेट से हार का स्वाद चखा दिया। यह रणजी ट्रॉफी के 90 साल के इतिहास में रेलवे ने सबसे बड़ा रन चेज हासिल किया। रेलवे ने त्रिपुरा दिए गए 378 के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर हासिल किया। यह अब रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे सफल रन चेज़ है, जिसने सौराष्ट्र के 372 रन के चार साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ हासिल किया था।
रणजी ट्रॉफी इतिहास में सर्वाधिक सफल रन चेज़
रेलवे- 2024 में 378/5 बनाम त्रिपुरा