Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स ने जीता दिल, भारत में बढ़ते कोरोना संकट के बीच 7.5 करोड़ रुपये की मदद की

भारत में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान रॉयल्स की टीम मदद के लिए आगे आई है। राजस्थान ने कोविड रिलीफ फंड में 7.5 करोड़ रुपये की बड़ी राशि दान की है। फेंचाइजी ने गुरुवार (29 अप्रैल) को

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 29, 2021 • 17:53 PM
Cricket Image for IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स ने जीता दिल, भारत में बढ़ते कोरोना संकट के बीच 7.5 करोड़
Cricket Image for IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स ने जीता दिल, भारत में बढ़ते कोरोना संकट के बीच 7.5 करोड़ (Image Source: Google)
Advertisement

भारत में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान रॉयल्स की टीम मदद के लिए आगे आई है। राजस्थान ने कोविड रिलीफ फंड में 7.5 करोड़ रुपये की बड़ी राशि दान की है। फेंचाइजी ने गुरुवार (29 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले से ठीक पहले राजस्थान ने इस आर्थिक मदद की घोषणा की।

टीम के मालिकों ने खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट ने साथ में मिलकर राजस्थान रॉयल्स फाउंडेशन और ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के साथ मिलकर यह फंड जुटाया है।

Trending


भारत में आई कोरोना की इस बड़ी लहर के बीच हर जगह ऑक्सीजन की कमी देखने को मिली है। राजस्थान से पहले ब्रेट ली और पैट कमिंस भी ऑक्सीजन खरीदने में मदद करने के लिए आगे आए थे। 

ब्रेट ली ने ऑक्सीजन खरीदने के लिए 41 लाख और पैट कमिंस ने 37 लाख रुपये दान किए थे। 

राजस्थान की इस पहल के बाद आने वाले कुछ दिनों में भी दूसरी फ्रेंचाइजी भी आर्थिक मदद के लिए आगे आ सकती हैं।
 


Cricket Scorecard

Advertisement