IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने दसुन शनाका को किया टीम में शामिल, इतने करोड़ में हुई डील (Image Source: AFP)
राजस्थान रॉयल्स ने सैम कुरेन (Sam Curran) की जगह श्रीलंका के कप्तान और ऑलराउंडर दसुन शनाका (Dasun Shanaka) को आईपीएल 2026 के लिए टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार (23 मार्च) को इसकी आधिकारिक घोषणा की।
शनाका 2 करोड़ रुपये में राजस्थान से जुड़ेंगे। उन्होंने श्रीलंका के लिए छह टेस्ट, 71 वनडे और 131 T20I मैच खेले हैं, और इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 3350 से ज़्यादा रन और 86 विकेट दर्ज हैं। हाल ही में खत्म हुए टी-20 वर्ल्ड कप में शनाका ने श्रीलंकाई टीम की कप्तानी की थी।
शनाका पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स के लिए खेलने वाले थे। लेकिन राजस्थान की टीम में शामिल होने के लिए उन्होंने उस टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। शनाका इससे पहले गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल खेल चुके हैं।