Rashid Khan Record: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket Team) के कप्तान राशिद खान (Rashid Khan) शनिवार, 07 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में शुरू होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) टूर्नामेंट में इतिहास रच सकते हैं। गौरतलब है कि राशिद के पास वर्ल्ड कप के बड़े मंच पर एक साथ कई सारे रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है।
टी20 क्रिकेट में 700 विकेट का ऐतिहासिक मुकाम: 27 साल के राशिद खान टी20 क्रिकेट के सबसे कामयाब गेंदबाज़ों में से एक हैं। उन्होंने अब तक अपने करियर में 515 मैच खेलकर 696 टी20 विकेट निकाले हैं। यानी यहां से वो वर्ल्ड कप में सिर्फ 4 विकेट और चटकाते ही अपने 700 टी20 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ ये कारनामा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज़ बन जाएंगे। बताते चलें कि टी20 फॉर्मेट में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर ड्वेन ब्रावो हैं जिनके नाम 582 मैचों में 631 विकेट दर्ज है।
टी20 इंटरनेशनल में विकेटों का दोहरा शतक: शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अफगानिस्तान का ये दिग्गज गेंदबाज़ टी20 इंटरनेशनल में अपना विकेटों का दोहरा शतक पूरा करने के भी बेहद करीब हैं। राशिद ने अब तक 111 टी20 मैचों में अफगानिस्तान के लिए 187 विकेट निकाले हैं।