Advertisement
Advertisement
Advertisement

WATCH : गोल्फ खेलते हुए लगाया 'हेलीकॉप्टर शॉट', राशिद खान की मुरीद हुई डेनियल वेट

अपनी प्रतिभा के दम पर दुनियाभर में पहचान बना चुके अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। राशिद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो गोल्फ खेलते हुए एमएस धोनी

Shubham Yadav
By Shubham Yadav July 05, 2021 • 12:22 PM
Cricket Image for WATCH : गोल्फ खेलते हुए लगाया 'हेलीकॉप्टर शॉट', राशिद खान की मुरीद हुई डेनियल वेट
Cricket Image for WATCH : गोल्फ खेलते हुए लगाया 'हेलीकॉप्टर शॉट', राशिद खान की मुरीद हुई डेनियल वेट (Image Source: Google)
Advertisement

अपनी प्रतिभा के दम पर दुनियाभर में पहचान बना चुके अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। राशिद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो गोल्फ खेलते हुए एमएस धोनी के मशहूर हेलीकॉप्टर शॉट की नकल करने की कोशिश कर रहे हैं।

राशिद का ये हेलीकॉप्टर शॉट देखकर कई क्रिकेटर्स उनके मुरीद हो चुके हैं और कुछ ने तो उनकी पोस्ट पर कमेंट भी किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में राशिद हेलीकॉप्टर शॉट खेल रहे हैं। इस क्लिप में राशिद खान रात में छत पर गोल्फ खेलते नजर आ रहे हैं।

Trending


इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अफगान लेग स्पिनर ने कैप्शन में पूछा कि क्या गोल्फ खेलते समय किसी और ने हेलीकॉप्टर शॉट खेलने की कोशिश की थी। राशिद की इस वीडियो के वायरल होते ही स्टार इंग्लिश क्रिकेटर डेनियल वेट भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rashid Khan (@rashid.khan19)

डेनियल ने राशिद की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए हंसने वाली इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन दिया। इसके अलावा केविन पीटरसन ने भी राशिद की चुटकी लेते हुए पूछा कि क्या ये स्विच हिट था ?


Cricket Scorecard

Advertisement