भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) हैमिल्टन टी20 (NZ vs IND 5th T20) में बेहद सस्ते में आउट हुए। वो महज़ दो गेंद ही मैदान पर टिक पाए और उन्होंने 1 रन बनाकर अपना विकेट खोया। वो न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ एडम मिल्ने (Adam Milne) को छक्का मारने की कोशिश में आउट हुए। उनके विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये घटना भारतीय टीम की पारी के दूसरे ओवर में घटी। मिचेल सेंटनर ने अपने अनुभवी तेज गेंदबाज़ एडम मिल्ने को अटैक पर लगाया था। मिल्ने को पता था कि अभिषेक उन्हें पहली ही गेंद से बड़ा शॉट मारकर प्रेशर में डालना चाहेंगे। ऐसे में उन्होंने चतुराई से पहली ही गेंद ऑफ स्टंप पर थोड़ी फुल लेंथ पर डाली। इस पर अभिषेक जगह बनाकर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में ऊंची उठ गई।
इसके बाद होना क्या था। गेंद को हवा में देखकर मिड-ऑन पर खड़े फील्डर डेरिल मिचेल की आंखें चमक गई। उन्होंने गेंद पर नज़रे बनाई रखी और थोड़ी पीछे की ओर जाकर आसान कैच लपका।