राशिद खान (Rashid Khan) की कैप्टेंसी वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket Team) ने मंगलवार, 27 अक्टूबर को शारजाह में खेले गए पहले टी20 (AFG vs ZIM 1st T20) में 177 रन डिफेंड किए और जिम्बाब्वे को 37 रनों से मात दी। इस मुकाबले के हीरो अफगानी कैप्टन राशिद खान ही रहे। उन्होंने अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही धमाकेदार प्रदर्शन किया।
शारजाह के मैदान पर जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बैटिंग दी जिसके बाद मैदान पर इजाज़ अहमदज़ई का तूफान देखने को मिला। उन्होंने 22 गेंदों पर 4 चौके 4 छक्के लगाकर 52 रन बनाए। उनके अलावा शाहिदुल्लाह ने भी अपनी बैटिंग से अच्छा योगदान किया और 42 गेंदों पर 46 रन ठोके। फिर राशिद खान ने धमाल मचाया और 10 गेंदों पर 30 रन बनाए।
बात करें जिम्बाब्वे के गेंदबाज़ों की तो न्यूमैन न्यामहुरी ने कमाल की गेंदबाज़ी की और 3.5 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अवाला ब्रैड इवांस और अर्नेस्ट मासुकु ने दो-दो विकेटऔर वेलिंगटन मसकदज़ा और सिकंदर रज़ा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।