India vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ अगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर अपनी राय दी है। अश्विन ने श्रीलंका की स्पिन फ्रेंडली पिचों को देखते हुए टीम में चार स्पिनरों को खिलाने का सुझाव दिया है।
भारत और श्रीलंका के बीच अगले महीने दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है। पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गाले में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो के एसएससी मैदान पर होगा।
सीरीज शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारत की प्लेइंग XI को लेकर अपनी राय रखी है। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि श्रीलंका की स्पिन फ्रेंडली परिस्थितियों को देखते हुए भारत चार स्पिनरों के साथ उतर सकता है।