RR vs CSK: रविंद्र जडेजा इतिहास रचने से 15 रन दूर, भारत का 1 क्रिकेटर ही बना सका है ये महारिकॉर्ड (Image Source: X.Com (Twitter))
RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के पास सोमवार (30 मार्च) को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
जडेजा अगर इस मैच में 15 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लेंगे। उनके पास हार्दिक पांड्या के बाद दूसरा भारतीय खिलाड़ी बनने का मौका है, जिसने टी-20 क्रिकेट में 4000 या उससे ज्यादा रन औऱ 200 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।
जडेजा ने टी-20 में 252 पारियों में 26.39 की औसत से 3985 रन बनाए हैं, वहीं गेंदबाजी में 314 पारियों में 235 विकेट लिए हैं। वहीं पाड्या ने अभी तक टी-20 में 285 पारियों में 6156 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 268 पारी में 227 विकेट लिए हैं।