मुंबई इंडियंस ()
1 मई, बैंगलोर (CRICKETNMORE)। कमाल की गेंदबाजी परफॉर्मेंस के बल पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने मुंबई इंडियंस को 14रन से हरा दिया। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2018 में टॉप 4 में जगह बनानें की उम्मीद को बड़ा झटका लगा है। अब हर मैच में मुंबई इडियंस की टीम को जीत जरूरी होगी।
मुंबई इंडियंस के तरफ से हार्दिक पांड्या 50 ने रन बनाए तो वहीं क्रुणाल पांड्या (23) ने भी अच्छे हाथ दिखाए। आपको बता दें कि रोहित शर्मा और इशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन पहुंचे।
आरसीबी के गेंदबाज उमेश यादव ने 2 विकेट चटकाए तो वहीं मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट चटकाए। अनुभवी टिम साउथी ने भी 2 विकेट चटकाए।